Gidli Ghogra Waterfall एक खूबसूरत झरना है। यह झरना ज्यादा बडा तो नहीं है मगर आप यहां पर अपना समय बिता सकते है। यह जलप्रपात कान्हा राष्ट्रीय उद्यान (Kanha National Park) में स्थित है। यह झरना बरसात के मौसम में अपनी खूबसूरती दिखाता है। यह जगह बहुत कम लोगों को पता है। इसलिए इस झरनें तक बहुत कम लोग ही पहुॅच पाते है।
Gidli Ghogra Waterfall एक सुंदर झरना है, जो जंगल के बीच में हरियाली से घिरा हुआ है। यह परिवार या दोस्तों की सैर के लिए बहुत बढ़िया जगह है।
गिडली घोघरा जलप्रपात (Gidli Ghogra Waterfall) कान्हा किसली राष्ट्रीय उद्यान (Kanha Kisli National Park) में खटिया गेट से करीब 16 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। आप यहां पर कान्हा-चिरईडोंगरी हाईवे रोड (Kanha-Chiraidongri Highway Road) से होते हुए इस जगह पर पहुॅच सकते है। झरनें तक पहुॅचने के लिए कुछ दूरी पर कच्ची सडक पर भी चलना पडता है।